घोषणाएँ

Filter Past घोषणाएँ

To
घोषणाएँ
शीर्षक विवरण प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि फ़ाइल
कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, (स्थापना-प्रशाखा) कटिहार

विज्ञापन सं. 26/2023 (TRE-1) अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) अध्यापक नियुक्ति पूरक परीक्षाफल के अनुसार 18 माह के सेवाकालीन D.El.Ed प्रशिक्षणधारियों का दस्तावेज़ सत्यापन निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना के ज्ञापांक-1454 (दि. 27.05.2025) के अनुसार दिनांक 30.05.2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित है। सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों।

29/05/2025 30/05/2025 देखें (2 MB)
जिला निर्वाचन कार्यालय, कटिहार

पत्रांक: 648, दिनांक 25.02.2025 (निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना)

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 हेतु कटिहार जिले में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की आपूर्ति/भाड़े पर उपलब्धता के लिए अनुभवी आपूर्तिकर्ताओं/फर्मों से द्विलिफाफा प्रणाली (तकनीकी एवं वित्तीय निविदा) में सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

सामग्री:

  • मतदान / मतगणना सामग्री

  • टेन्ट एवं शामियाना

  • कम्प्यूटर, कैमरा, लाइव स्ट्रीमिंग, GPRS इकाई

  • ध्वनि विस्तारक यंत्र

  • भोजन सामग्री

निविदा शुल्क: ₹1,000/- (नाजीर रसीद के माध्यम से)
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 28.05.2025 अपराह्न 3:00 बजे तक
निविदा खुलने की तिथि: 29.05.2025 पूर्वाह्न 11:30 बजे, समाहरणालय सभाकक्ष, कटिहार

निविदा प्रपत्र कार्यालय समय में जिला निर्वाचन कार्यालय, कटिहार से प्राप्त किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यदिवसों में कार्यालय से संपर्क करें।

01/05/2025 28/05/2025 देखें (3 MB)